नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Maruti Suzuki Ignis को अब आप नहीं खरीद पाएंगे। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपनी इस पॉप्युलर और किफायती हैचबैक को डिस्कंटिन्यू कर दिया है। इसकी कीमत 5.35 लाख रुपये से 7.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी। इसे नेक्सा शोरूम से सेल किया जाता था। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी कथित तौर पर अपनी एक नई माइक्रो-SUV लाने की तैयारी कर रही है, जो टाटा पंच को टक्कर देगी। बंद हुआ प्रोडक्शनCartoq ने अपने डीलर सोर्स का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी ने इग्निस का प्रोडक्शन बंद कर दिया है और यह कार अब डिस्कंटिन्यू हो गई है। डीलर्स अब इग्निस की बुकिंग भी नहीं ले रहे हैं। हालांकि, मारुति सुजुकी ने अभी इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है और इग्निस नेक्सा की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी भी लिस्ट है।2020 में मिला था फेसलिफ्ट इग्निस को...