नई दिल्ली, अगस्त 19 -- श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने बुधवार को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें अर्धशतक जमाया। उन्होंने गॉल स्टेडियम में दूसरी पारी में 151 गेंदों का सामना करने के बाद 59 रन जोड़े। उनके बल्ले से सात चौके निकले। डिसिल्वा मैच के चौथे दिन 31 रन नाबाद थे और अगले 28 रन जुटाए। उन्होंने सोनल दिनुशा के साथ पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। यह डिसिल्वा के टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक है। डिसिल्वा को दोनों पारियों में स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आउट किया। उन्होंने पहली पारी में 21 रन बनाए थे। गॉल टेस्ट में श्रीलंका के सामने 372 रनों का मुश्किल लक्ष्य है।डिसिल्वा ने की पंत-जडेजा की बराबरी डिसिल्वा ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) इतिहास में सबसे ज्यादा 50 स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऋषभ पं...