डिसमेनोरिया से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक
रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से लालपुर स्थित देवस्थली विद्यापीठ में बालिकाओं के लिए डिसमेनोरिया जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन ब्लू क्रॉस फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में ब्लू क्रॉस फार्मास्यूटिकल्स के शिवम ने डिसमेनोरिया के कारण, लक्षण, बचाव और उचित प्रबंधन की जानकारी दी। छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखने, संतुलित खान-पान अपनाने और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया। जीजीआईसी पंतनगर की लता सनवाल और लता पाठक मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवस्थली विद्यापीठ के कार्यकारी निदेशक आरसी चौधरी ने की। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.