कोलकाता, मई 6 -- तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो टूक लहजे में कहा है कि डिसमिस करना है तो करो लेकिन इस्तीफा नहीं दूंगी। वह अपने इस फ़ैसले पर पूरी तरह अड़ी हुई हैं, चाहे कुछ भी हो जाए। कल से लगातार हो रही आलोचना और हैरानी के बीच उन्होंने बुधवार को कहा, "भले ही वे मुझे हटा दें। मैं चाहती हूँ कि यह एक काला दिन बने।" आज अपने विधायकों के साथ हुई एक बैठक में बनर्जी ने कहा कि पार्टी 29 अप्रैल से जारी चुनाव के बाद की हिंसा के ख़िलाफ कोर्ट जाएगी। ममता ने पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की अपने कालीघाट स्थित घर पर बैठक बुलाई थी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। इसी बैठक में उन्होंने हालिया पश्चिम बंगाल चुनाव के जनादेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का अपना इरादा जाहिर किया। इस घटनाक्रम से ...