बरेली, अगस्त 8 -- भमोरा। बदायूं से बरेली जा रही मथुरा डिपो की बस भमोरा चौराहे पर डिवायडर पर चढ़ गई। इसमें कुछ यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने बस हटवा कर यातायात सुचारू किया। माधौ टांडा पीलीभीत निवासी सुभाष सरकार तथा मुनेंद्र सरकार ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर जाने के लिए बदायूं से मथुरा डिपो की बस में बैठकर जा रहे थे। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे बस बरेली बदायूं हाईवे पर भमोरा चौराहे पर पहुंची, उसी समय चालक बस का संतुलन खो बैठा। बस चौराहे के पास सड़क पर बने डिवायडर पर चढ़ गयी। इससे जोर का झटका लगने से यात्री सीटों से बस के अंदर गिरकर जख्मी हो गये। बस के डिवाइडर पर चढ़ने से आंवला से आने जाने वाले वाहनों का आवागमन बाधित होने लगा, जिसे देखकर पुलिस ने बस को डिवायडर से हटवा कर यातायात सुचारू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्...