डिवाइस के साथ धराए दो परीक्षार्थी निष्कासित
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बुधवार को पांच लोगों को डिवाइस के साथ पकड़ा गया। इनमें दो परीक्षार्थी थे, जबकि तीन अन्य लोग परीक्षा केन्द्र के इर्द- गिर्द मंडरा रहे थे। सदर वन एसडीपीओ अभिनव परासर ने बताया कि डिवाइस के साथ पकड़ाए दोनों परीक्षार्थियों के विरूद्ध संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जबकि परीक्षा केन्द्र के आसपास मंडराने वालों तीन को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। परीक्षार्थियों की पहचान अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार एवं भोजपुर जिले के पकड़ी निवासी विक्की कुमार के रूप में हुई है। दोनों परीक्षर्थियों को प्रथम पाली की परीक्षा आरंभ होने से पहले केन्द्र के भीतर जांच के दौरान पकड़ा गया था। यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़ा मामले में पटना, भोजपुर और हाजीपुर में छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.