इटावा औरैया, मई 10 -- इटावा। शहर के डिवाइन लाइट पब्लिक इंटर कॉलेज में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक रामनरेश यादव, मुख्य अतिथि सेंट मेरी विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता जेकब सर, सन्नी, प्रधानाचार्य मनोज एम.एस. ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। यह भी पढ़ें- नारायन कॉलेज में मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने नृत्य से मनमोहाकार्यक्रम का महत्व प्रबंधक रामनरेश यादव ने कहा कि मां हम सभी के जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ होती है। जितनी ममता, स्नेह और त्याग हमें अपनी मां से मिलता है, उतना शायद ही किसी अन्य व्यक्ति से प्राप्त हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मां के प्रेम और त्याग से जुड़े प्रेरणादायक विचार भी साझ...