हजारीबाग, मार्च 10 -- हजारीबाग प्रतिनिधिडिवाईन मरशी आश्रम, कैनरी हील रोड, डीपुगढा मे महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सभी को फूल देकर सम्मानित किया गया। इसमे आश्रम से जुडे विभिन्न महिलाओ ने भाग लिया। फादर जीन्स एंथनी ने कहा कि महिलाओ ने महिलाओ की अस्मिता, अस्तित्व के लिए काफी संघर्ष किया है। जिसके कारण आज हमलोग महिलाओ का दिवस मनाते है। महिलाए आज सभी क्षेत्र मे आगे बढ रही है।समाज मे महिलाओ की आधी आबादी है। आज पुरूषो के साथ साथ महिलाए कदम से कदम मिलाकर चल रही है। समाज के विकास के लिए हमे महिलाओ को सम्मान देना जरूरी है। समारोह के बाद सभी को गिफ्ट दिया गया। इस कार्यक्रम में फादर बिनॉय, सिस्टर एलिस, सिस्टर प्रेमलता, एलिना, आनंदिनी तिरिल, सिसिलिया, सुजीता, तनीश, निर्मल, रोजलीना तथा मुकुल उपस्थित थे।

हिंदी ...