डिवाइन पब्लिक स्कूल प्रकरण में जांच तेज, कमेटी की रिपोर्ट से तय होगी कार्रवाई
बलरामपुर, सितम्बर 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा वैष्णवी तिवारी की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। कमेटी छात्रा की तबीयत बिगड़ने से लेकर उपचार और मौत तक की परिस्थितियों की पड़ताल करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। गणेश विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बीते मंगलवार को विद्यालय में तेज आवाज में डीजे बजने के बीच छात्रा की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, तेज आवाज के कारण ही छात्रा की मौत हुई, यह अभी चिकित्सकीय जांच से प्रमाणित नहीं हुआ है। प्रशासन ने इसी वजह से मामले के सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.