कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। डिवाइन एंजेल्स ग्रुप द्वारा प्री होली सेलिब्रेशन किया गया। इसमें सदस्य वेस्टर्न ड्रेस में पहुंचीं। आर्यनगर स्थित मोडीस रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप की डायरेक्टर रजनी चौधरी ने सदस्यों को अबीर का टीका लगाकर स्वागत किया। बसंत के आगमन और होली के पर्व का महत्व बताया गया। बसंती गुप्ता ने विभिन्न मनोरंजक खेल कराए। विभिन्न गीतों पर ग्रुप की सदस्य जमकर थिरकीं। रश्मि, नीता, दीप्ति गुप्ता, बसंती, भूमिका, रितु प्रिया चौधरी, अंशी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.