मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- सिखेड़ा। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के सिखेड़ा गांव के पास शोकर टूटने से तेज गति से चल रहा टाटा मैजिक गाड़ी सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। सलमान पुत्र जाहिद मुजफ्फरनगर के रहने वाले मदीना चौक शनिवार की रात लगभग एक बजे टाटा मैजिक ( छोटा हाथी ) से जानसठ से मुजफ्फरनगर जा रहा था। वाहन में प्रियाशु उम्र लगभग 20 वर्ष और संगम निवासीगण गांव नरा, थाना मंसूरपुर, गुलजार और मुकीम निवासीगण खालापार मुजफ्फरनगर सवार थे। जब टाटा मैजिक पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के सिखेड़ा बाइपास पुल से उतर रहा था। तभी उसका शौकर टूट गया। तेज गति होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसमें बैठे पांचों लोग गंभीर घायल हो गए। सूचन...