कौशाम्बी, मार्च 5 -- सरायअकिल के कोटिया गांव के सामने बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एयरपोर्ट क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी हरिमोहन पाल दूध का कारोबार करते हैं। उनके चार बेटों में दूसरा 20 वर्षीय बेटा अंशू पाल ट्रक चालक था। बुधवार की शाम करीब चार बजे अंशू घर से बाइक लेकर पिपरी के शाहपुर पेरवा गांव में ब्याही बहन के घर पहुंचा। यहां रिश्तेदारों को गुलाल लगाने के बाद इसके बाद वह एक अन्य रिश्तेदार के यहां सरायअकिल के कोटिया गांव जा रहा था। कोटिया के समीप रात्रि आठ बजे अंशू की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रामवन गमन पथ के डिवाइडर से टकरा गई। अंशू ने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। राहगीरो...