डिवाइडर से भिड़ा बाइक सवार, जख्मी
कौशाम्बी, जून 28 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र राम बहोरी रविवार की सुबह बाइक लेकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह गांव के कुछ आगे पहुंचा तभी डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में सोनू को गंभीर चोट आई है। घटना देख पहुंचे राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी सराय अकिल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। इसी बीच घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजन सोनू को जिला अस्पताल लाने के बजाय उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.