हाथरस, अप्रैल 22 -- हाथरस, संवाददाता। मथुरा-बरेली हाईवे पर असरोई बंबा के निकट मंगलवार को बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार साले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल जीजा को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। जीजा-साले की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जिला अलीगढ़ के थाना थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव सहबाजपुर निवाी 34 वर्षीय राहुल वार्ष्णेय पुत्र भगवानदास का गजियाबाद में कपड़े का व्यवसाय था। वह अपने जीजा जय पुत्र रामबाबू निवासी ऊंट गिरी थाना हरद्वागंज जिला अलीगढ़ के साथ दवा लेने के लिए मथुरा गया था। यह भी पढ़ें- मंगल हुआ अमंगल, सड़क हादसों में साले-बहनोई सहित चार की मौत मंगलवार को दोनों बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे। मथुरा-बरेली राजमार्ग पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसस...