डिवाइडर से टकरा ट्रक पलटा में लगी आग, चालक की जिंदा जलने से मौत
शामली, अगस्त 21 -- झिंझाना । मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली गुरुद्वारे के सामने बुधवार की देर रात एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें आग लग गयी जबकि चालक ट्रक में ही फंसा रह गया। ट्रक में लगी आग में चालक की जिंदा जलाने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार की देर रात करनाल निवासी बिंदर(45) ट्रक संख्या एचआर-45बी-4329 में मुजफ्फरनगर से चावल लादकर करनाल जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली गुरुद्वारे के सामने पहुंचा, अचानक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ जाकर पलट गया। बताया गया कि हादसे के बाद निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.