डिवाइडर से टकरा कर हवा में उछली कार, चार घायल
हरिद्वार, अगस्त 30 -- हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार रात रानीपुर झाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई फुट हवा में उछलकर सड़क पर तीन बार पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवक अंदर फंस गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चारों घायल रोशनाबाद क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण होना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.