गोपालगंज, अप्रैल 13 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के भठवां एनएच-27 ओवरब्रिज पर सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान तरेया निवासी निजाम अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...