बलिया, मार्च 23 -- बलिया। नेशनल हाइवे 31 पर शहर से सटे बहेरी के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार डम्पर डिवाइडर से न सिर्फ टकरा गया बल्कि उसका अगला हिस्सा डिवाइडर पर चढ़ गया। कुछ दिनों में इस तरह की यह चौथी घटना है। सोमवार की सुबह क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त डम्पर को सड़क से हटाया जा सका। बताया जाता है कि डंपर बिहार के मोतीहारी से गाजीपुर जा रहा था। राते में शहर के फोरलेन सड़क से गुजरते समय चालक को झपकीं आ गयी और यह दुर्घटना हो गयी। संयोग की बात यह रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...