भदोही, मार्च 11 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जीटी रोड लालानगर टोलप्लाजा के डिवाइडर से बुधवार की सुबह ट्रक चालक टकरा गया। इस दौरान चालक और खलासी घायल हो गए। इलाज को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हरियाणा से वाराणसी की ओर जा रहा ट्रक चालक बुधवार की सुबह करीब छह बजे लालानगर टोल प्लाजा के समीप पहुंचा। इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर टोलप्लाजा के डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक राहुल मिश्रा पुत्र रमाकांत मिश्रा और खलासी शिव करन पाल उर्फ कल्लू पाल घायल हो गए। हादसे के बाद टोलप्लाजा प्रबंधन और ट्रक चालक पक्ष के बीच नुकसान को लेकर बहस भी हुई। टोलप्लाजा मैनेजर का कहना है कि टक्कर से टोल प्लाजा की संपत्ति को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कराने के बाद ही वाहन को जाने दिया जाएगा। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.