डिवाइडर से टकराया टेंपो, चालक समेत छह जख्मी
धनबाद, जून 29 -- झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग पर बंद आरएसपी कॉलेज के समीप रविवार को एक मवेशी को बचाने के चक्कर में सवारी टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इस दुर्घटना में टेंपो चालक सहित छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अन्य ऑटो की मदद से झरिया के एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में सबसे गंभीर चोट धनबाद के वासेपुर निवासी इरशाद अंसारी (65 वर्ष) और टेंपो चालक महेश यादव (45 वर्ष) को लगी है, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। चालक महेश यादव ने बताया कि वह जामाडोबा से सवारी लेकर धनबाद जा रहा था, तभी आरएसपी कॉलेज के पास अचानक एक आवारा मवेशी सामने से दौड़ गया। उसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.