डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार की मौत
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- जानसठ । पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव सलारपुर के पास बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क के किनारे डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह वीर पुत्र ऋषि उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी गांव संभलहेड़ा थाना मीरापुर बाइक पर सवार होकर अपने गांव से जानसठ की ओर जा रहा था। जब वह पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सलारपुर के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराकर वीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी जानसठ पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना उसके स्वजन को दी। युवक की मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.