बाराबंकी, मार्च 12 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पल्हरी चौराहे के पास तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान एक युवक की हालत बेहद गंभीर हो गई और कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के लिए प्रयास कर रही है।हादसे में घायल दूसरा य...