कौशाम्बी, जनवरी 20 -- कोखराज थाना क्षेत्र में बिसारा गांव के समीप मंगलवार की शाम डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए। सिंघिया चौकी प्रभारी अंशुमान मिश्रा ने बताया कि घायलों की पहचान सोनू पुत्र परसू निवासी हजारी तारा व यहीं के रहने वाले बदल के रूप में हुई है। दोनों लगभग अचेत अवस्था में थे। इसलिए, तीसरे का नाम नहीं बता सके। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आननफानन एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि सभी की हालत चिंताजनक है। तीनों को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.