बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर किसान की मौत हो गई। चहितारा गांव निवासी 54 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा पुत्र संपत कुमार बाइक पर गांव से बांदा आ रहे थे। शाम को पालीटेक्निक कालेज के पास पीछे से आए वाहन से बचने के लिए गाड़ी मोड़ी तभी असंतुलित होकर बाइक से टकरा गए। राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। ओमप्रकाश की पत्नी सुमन शर्मा व साले विमल कुमार ने बताया कि ओमप्रकाश ने मवई बुजुर्ग गांव में मैरिज हाल बनवाया है आज उसका शुभारंभ था। भागवत कथा भी चल रही थी। पूजन सामग्री लेने को वह बांदा आ रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। उनके तीन लड़के व एक लड़की है। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली बलराम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद एक किसान की मौत हुई है। मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.