बांदा, जून 27 -- बांदा। तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद मवेशी से टकरा गई। जिसके चलते उसके सीने में सींग घुस गया। इसमें सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार दुर्घटना के समय हेलमेट नहीं पहने थे जिससे उसके सिर पर भी चोटें आई हैं। तिंदवारी थाना क्षेत्र के वासिलपुर निवासी अजय ने बताया 28 वर्षीय बड़ा भाई पवन पुत्र बदलू अपने मौसेरे भाई बाबू की शादी में शामिल होने के लिए भज्जी का पुरवा गांव आया था। शुक्रवार रात बाइक से गुटखा खाने की बात कर घर से निकल गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा और जमालपुर के बीच तेज रफ्तार बाइक पहले डिवाइडर से टकराने के बाद मवेशी (गोवंश) से टकरा गई। जिससे मवेश...