लखनऊ, अप्रैल 6 -- रहीमाबाद(लखनऊ),संवाददाता। लखनऊ की दुबग्गा सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर रहीमाबाद लौट रहा एक पिकअप डाला डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे में डाले में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए और डाले में लदी सब्जी सड़क पर बिखर गई। सभी घायल रहीमाबाद बाजार में सब्जी बेचने के लिए जा रहे थे। रहीमाबाद के ग्राम सभा जिन्दौर मजरे शेर नगर गांव निवासी चालक संजय कुमार सब्जी खरीदने दुबग्गा मंडी गए थे। सोमवार करीब 11 बजे हरदोई-लखनऊ रोड पर लखनऊ से वापस लौटते समय चिहुंटा गांव के पास पिकअप डाले की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई। अनियंत्रित होकर डाला डिवाइडर से जा टकराया और सड़क पर पलट गया।डाले में सवार सूरज, उमेश, रोहित, कमलेश, अरविंद, गुड्डू, संजय, विनय निवासी शेर नगर, राम सिंह निवासी गदिया खेड़ा, किशोरी निवासी लालताखेड़ा, फारुख निवासी रहीमाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.