गंगापार, फरवरी 16 -- प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर लाला बाजार के पास चार पहिया वाहन डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। कार पर सवार पति-पत्नी बाल बाल बच गए। आजमगढ़ निवासी मनोज सिंह परिवार सहित प्रयागराज में रहते हैं। वह पत्नी रिचा सिंह के साथ सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे हुंडई क्रेटा कार द्वारा प्रयागराज से फूलपुर की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही सरायइनायत थाना क्षेत्र के कसेरूआ कला गांव के सामने लाला बाजार के पास पहुंचे। एक गाड़ी को ओवरटेक करते हुए अचानक उनकी कार डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। मौके पर जुटे लोगों ने कार पर सवार पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि उन्हें हल्की-फुल्की चोटें ही आई। घटना में वह बाल-बाल बच गए। उसके बाद लोगों ने कार को पलट कर सीधा किया और उसे धक्का देकर सड़क के किनारे खड़ी कर दिया। जिसके बाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.