डिवाइडर से टकराकर पलटी फॉर्च्यूनर, सुरक्षा कर्मी घायल
गौरीगंज, जुलाई 9 -- शुकुल बाजार। संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 54.6 पर गुरुवार की दोपहर करीब 12.15 बजे बारिश के दौरान आजमगढ़ से लखनऊ जा रही फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार व्यवसायी राजवीर सिंह, चालक मोहित वर्मा समेत अन्य लोग सुरक्षित बच गए। जबकि सुरक्षा कर्मी कांस्टेबल उपेंद्र सिंह घायल हो गए।घायल कांस्टेबल को एंबुलेंस से सीएचसी शुकुल बाजार लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें दूसरे वाहन से इलाज के लिए लखनऊ ले गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी केडी सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत टीम मौके पर पहुंच गई थी। हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को हटाकर टोल प्लाजा पहुंचाया गया। जिससे एक्सप्रेसवे पर याता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.