कानपुर, मार्च 9 -- जेके मंदिर के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार डिफेंडर कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। हालांकि कार सवार लोग बिना पुलिस कार्रवाई के चले गए। नजीराबाद थाना के जेके मंदिर चौकी प्रभारी जय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह मोतीझील के तरफ से आ रही तेज रफ्तार डिफेंडर कार जेके मंदिर के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने तत्काल कार सवार चार लोगों को सकुशल बाहर निकाला। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कार सवार लोगों ने बताया कि वह लोग गंगा बैराज से लौट रहे थे। कार केशव नगर निवासी जीआरटी रियल इस्टेट कंपनी के नाम से पंजीकृत है। जिसके बाद कार मालिक ने कार्रवाई से इनकार करते हुए क्रेन को बुलाया और उसे वर्कशॉप ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...