रामगढ़, मार्च 15 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़-हजारीबाग मार्ग एनएच-33 पर कोठार स्थित सरना उच्च विद्यालय के समीप शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। हालांकि दोनों को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की ओर आ रही कार संख्या बीआर 01 जेसी 9165 देर रात अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से जोरदार टक्कर के बाद कार पलट गई। दुर्घटना के समय कार में दो लोग सवार थे। टक्कर के बाद कार के इंजन में आग लग गई। जिससे कुछ देर के लिए आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.