डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 15 मिनट तक फंसे रहे लोग, राहगीरों ने शीशे तोड़कर निकाला
बिजनौर, जून 12 -- ठाकुरद्वारा रोड पर नगर पालिका के निकट शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर पलट गई और उसमें सवार चार लोग करीब 15 मिनट तक वाहन के अंदर उल्टे लटके रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से ठाकुरद्वारा की ओर जा रही थी। अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार कई फीट तक घिसटती हुई पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 15 मिनट तक फंसे रहे लोग, राहगीरों ने शीशे तोड़कर निकालास्थानीय लोगों का साहस कार पलटने के कारण उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए कार के शीशे तोड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.