लखनऊ, अप्रैल 6 -- फोटो---- - दुबग्गा मंडी से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे दुकानदार- निजी कार चालक बना मददगार, कार से अस्पताल पहुंचायारहीमाबाद, संवाददाता।दुबग्गा मंडी से सब्जी और दुकानदारों को लादकर लौट रहा पिकअप डाला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। डाला में सवार दुकानदार व अन्य एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। कुछ लोग भर्ती हैं। सारी सब्जी सड़क पर बिखर गई। वहां से गुजर रहा एक कार चालक जख्मी लोगों का मददगार बना। अपनी कार से कई जख्मी लोगों को इलाज के लिए उसने अस्पताल पहुंचाया। रहीमाबाद पुलिस सभी की हालत खतरे से बाहर बता रही है।रहीमाबाद के ग्राम सभा जिंदौर मजरे शेर नगर गांव निवासी पिकअप डाला चालक संजय कुमार कई दुकानदारों संग सब्जी खरीदने दुबग्गा मंडी गया था। दुबग्गा से लौटते समय सोमवार सुबह करीब 11 बजे हरदोई लखनऊ रोड पर चिहुंटा गांव के पास डा...