डिवाइडर से टकराकर दुकान में घुसी रोडवेज बस, आठ यात्री घायल
रायबरेली, मई 21 -- हरचंदपुर,संवाददाता। कस्बा में गुरूवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यात्रियों को लेकर रायबरेली डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस लखनऊ जा रही थी। इसी बीच लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर थाना गेट के पहले मेदनी लाल का पुरवा के सामने तेज रफ्तार में बस का दाहिना पहिया डिवाइडर से टकरा गया। तेज झटका लगने से यात्रियों के मुंह से चीख निकल पड़ी। यात्री संभल पाते कि इसके पहले ही चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा।
दुर्घटना का विवरण चालक से बेकाबू हुई बस अचानक बाई तरफ कट गई। हाईवे का नाला फांदकर बस मार्ग के किनारे बनी अमित तिवारी पुत्र स्व. अवधेश तिवारी की दुकान से टकराकर रुक गई। आसपास के लोग यात्रियों के बचाव में दौड़े। पुलिस भी भागकर आ गई। बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। इस हादसे में दिव्यांशी मौर्या (20)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.