नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सरिता विहार इलाके में शनिवार तड़के बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर भाग रहा एक ट्रक ओखला इलाके में डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय लोकेन्द्र के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ गांव जखेड़ा, जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। शनिवार रात जब वह दिल्ली आ रहा था इसी दौरान सरिता विहार इलाके में उसने एक बाइक पर सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वह वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.