डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, दो घायल
झांसी, मई 12 -- झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-ग्वालियर एनएच पर ग्रासलैंड के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में उसमें सवार दो लोग फंसकर घायल हो गए। उन्हें किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को कार में सवार होकर दो लोग ग्वालियर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही चालक हाइवे पर ग्रासलैंड के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। कार लहराते हुए डिवाइडर से टकराई और पलट गई। जिससे कार सवार बाहर नहीं निकल सके और उसमें फंस गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। लोगों ने तुरंत किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया। चश्मदीदों ने बताया कि कार चलते ही बेकाबू हुई और पलट गई। उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.