जौनपुर, अप्रैल 12 -- जौनपुर, संवाददाता। कलीचाबाद के पास शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अयोध्या से वाराणसी जा रही रोडवेज बस डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बस सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। बस चालक ने अचानक सामने आए एक पिकअप वाहन को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान बस असंतुलित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के दौरान अधिकांश यात्री नींद में थे। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने में मदद की। बाद में परिवहन विभाग द्वारा दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रोडवेज इंचार्ज वीके सिंह ने बताया कि दुर्घनाग्रस्त हुई बस कैंट डिपो की थी। क्रेन से खींच बस को डिपो में लाया गया। उन्होंने बताया कि बस में तकरीबन 15 यात्री सवार थ...