फिरोजाबाद, जनवरी 25 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग़ुराऊ टोल प्लाजा के समीप तेज गति से जा रही बाइक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार जिसमें बाइक सवार रवि 32 वर्ष पुत्र उत्तम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह हरदोई थाना उरई जिला झांसी का रहने वाला था। हादसे में उसका साथी महेंद्र 30 वर्ष पुत्र विष्णु प्रताप निवासी सिकंदरा थाना सिकन्दरा जिला झांसी घायल हो गया। थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया दोनों नोएडा से बाइक पर सवार होकर झांसी जा रहे थे। एक युवक की हादसे में मौत हो गई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...