बाराबंकी, अप्रैल 17 -- त्रिवेदीगंज(बाराबंकी),संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना लोनी कटरा क्षेत्र में लखनऊ -सुल्तानपुर हाईवे पर ओवरब्रिज के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने भी टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शुभम वर्मा (34) पुत्र जयप्रकाश वर्मा और मयंक वर्मा (30) पुत्र राकेश वर्मा, निवासी मकनपुर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही लोनी कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज भेजा। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत, दोस्त घायल जहां डॉक्टरों ने मयंक वर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि शुभम वर्मा की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक...