औरैया, अप्रैल 4 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर करमपुर के सामने शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला बनारसी दास निवासी किशन कुमार पुत्र राकेश अपनी 50 वर्षीय मां रेखा देवी के साथ बाइक से लखना-बकेवर की ओर जा रहे थे। शाम करीब 3:45 बजे जब वे करमपुर के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे, तभी बाइक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशन कु...