डिवाइडर से टकराई बाइक, महिला समेत दो घायल
इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- जसवंतनगर। सोमवार देर रात कन्नौज के छिबरामऊ निवासी सराय भूपत स्थित नटों के डेरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मलाजनी के पास नेशनल हाईवे पर एक होटल के सामने उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे भैया लाल पुत्र मेघ सिंह के साथ में बैठी महिला रेशमा देवी पत्नी हनी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.