डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा घायल
हापुड़, जुलाई 13 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर सोमवार की दोपहर को बछलौता फ्लाई ओवर पर अनियंत्रित होकर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी और दो बच्चे गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नगर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक परिवार के साथ शाहजहांपुर से नोएडा जा रहा था। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव हसनपुर निवासी अशोक (45 वर्ष) अपनी पत्नी रिंकी (42 वर्ष), पुत्र अनुज (14वर्ष), मीनाक्षी (8 वर्ष) और चार वर्षीय बेटी राधिका के साथ बाइक पर सवार होकर नोएडा जा रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.