मुरादाबाद, अगस्त 17 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के अपलगढ़ निवासी आदित्य(17) 11वीं का छात्र था। वह गाजियाबाद में अपने रिश्तेदारी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इनदिनों आदित्य अपने गांव आया था। बताया गया कि रविवार को आदित्य के गांव से कांवड़ियों का जत्था गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था। आदित्य अपने रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिवविहार कालोनी निवासी दोस्त इंद्रजीत के साथ गांव के कांवड़ियों के जत्थे को विदा करने नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा तक आया था। यहां जत्थे को छोड़ने के बाद रात करीब ...