संभल, अगस्त 29 -- गुन्नौर। बबराला थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर उर्फ इटऊआ गांव के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जुनावई थाना क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर निवासी रवि कुशवाहा पुत्र खुशीराम अपनी बाइक से बबराला की तरफ से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बबराला-बदायूं हाईवे पर गुन्नौर हीरापुर उर्फ इटऊआ गांव के नजदीक पहुंचा, तभी उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बल्लूपुर पौंटा हाइवे पर डिवाडर से टकराया यूट्यूबर राइडर, मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ ज...