इटावा औरैया, जून 2 -- ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में बरामद शराब को बिहार ले जाकर खपाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने कार के मालिक की पहचान कर ली है। घटनास्थल और एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे ऊसराहार थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुरखा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार लोग मौके से भाग गए। यह भी पढ़ें- ट्रक पर जूट की बोरियों के पीछे मिली 20 लाख की विदेशी शराब सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें करीब 2030 क्वार्...