कन्नौज, जनवरी 10 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। जनपद सुल्तानपुर के कोठी बंधुआ कला निवासी राममूर्ति यादव पुत्र देव नारायण कार से सुल्तानपुर से दिल्ली जा रहे थे। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 160 पर भीखमपुर साहनी गांव के पास चालक को झपकी आ गई। जिससे कार बेकाबू होकर मध्य डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद इंजन में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक किसी तरह कार से बाहर निकल आया और जान बचाई। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह व तालग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। तीन दमकल वाहन के कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.