बिजनौर, फरवरी 12 -- धामपुर। काशीपुर से धामपुर रेलवे स्टेशन की ओर आ रही एक कार नगीना चौराहे से आगे कोऑपरेटिव बैंक के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।हादसे के वक्त कार में चार युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि वाहन सवार किसी भी युवक को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। जांच में सामने आया कार तेज रफ्तार से थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.