डिवाइडर से टकराई कार, बाल-बाल बचे लोग
बस्ती, जुलाई 25 -- हर्रैया। हर्रैया थानाक्षेत्र के हाईवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर लखनऊ से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सूर्यप्रताप सिंह बाल-बाल बच गए। टक्कर के दौरान एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई। सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची और एनएचएआई की टीम की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाया। हादसे के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.