आजमगढ़, मार्च 6 -- तहबरपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ में तैनात सिविल जज जूनियर डिवीजन तारीफ मुस्तफा की कार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद वह आजमगढ़ लौट रहे थे।आजमगढ़ दीवानी न्यायालय में तैनात तारीफ मुस्तफा मेंहनगर तहसील के ग्राम न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं। वे शहर के रैदोपुर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में रहते हैं। होली के त्योहार पर वे लखनऊ में रह रहे परिवार के पास गए थे। छुट्टियां खत्म होने के बाद शुक्रवार को कार से आजमगढ़ लौट रहे थे। वह कार खुद चला रहे थे। शुक्रवार पूर्वांह्न करीब 11 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तहबरपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर स्थित किलोमीटर 217.5 के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.