डिवाइडर से टकराई कार, बराछा के कोटेदार की मौत, साथी घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। साथी के साथ कार से सुल्तानपुर जा रहे नगर कोतवाली के बराछा गांव के कोटेदार की कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कोटेदार की मौत हो गई। कार चला रहा साथी घायल हो गया। जानकारी मिलते ही रात में परिजन रामगंज पहुंच गए। कोटेदार की मौत से परिजनों में चीत्कार मचा रहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बराछा गांव निवासी कृष्ण कुमार दुबे के 26 वर्षीय पुत्र प्रतीक दुबे कोटेदार थे। वह सोमवार रात कार से गांव के ही अपने दोस्त 27 वर्षीय अनुराग पाल के साथ सुल्तानपुर जा रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अमेठी के रामगंज बाजार के पास अचानक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह भी पढ़ें- कार पलटने से युवक की मौत, दोस्त सुरक्षित इससे प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अनुराग को मामूली चोटें आईं। पुलिस दोनों को हॉस्पिटल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.