वाराणसी, जनवरी 1 -- लोहता (वाराणसी)। नई बाजार कस्बे में लोहता थाने के पास बुधवार रात तेज गति से जा रही कार कंटेनर में टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। जंसा थाना क्षेत्र के बेरुका निवासी 36 वर्षीय सुजीत कुमार सिंह, 32 वर्षीय श्रेयश, 30 वर्षीय सिद्धार्थ कार से चांदपुर की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार कार की गति 100 किमी प्रति घंटे के आसपास रही होगी। कार लोहता थाने के पास कई दिनों से खड़े कंटेनर में जा भिड़ी। इसके बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। लोगों ने शीशा तोड़कर तीनों को निकाला। पुलिस ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया। वहां सुजीत कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.